घाटशिला, अप्रैल 28 -- चाकुलिया: चाकुलिया- धालभूमगढ़ सड़क पर चलने वाली बसों की छत पर यात्रियों की सवारी जान लेवा साबित हो सकती है। परिवहन नियमों को ठेंगा दिखाते हुए इन दिनों यात्री वाहनों की छत पर भी यात्री सवारी कर रहे हैं। खासकर बसों की छत पर यात्रियों की सवारी सहज ही देखा जा सकता है। पश्चिम बंगाल से आने वाली और जाने वाली बसों की छतों पर यात्री बैठकर सवारी करते हैं। बस की छत पर बड़ी मात्रा में सामान भी लोड रहता है। चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार में मुख्य सड़क के उपर बिजली के तार गुजरे हैं। बस की छत पर बैठे यात्रियों को बिजली के तार की चपेट में आने की संभावना बनी रहती है। प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है। किसी यात्री की जान भी जा सकती है और बस में आग भी लग सकती है। बिरसा चौक के आसपास सड़क के बगल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.