घाटशिला, जून 13 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के कमारीगोड़ा के पास स्थित पक्का घाट तालाब के सौंदर्यीकरण पर नगर पंचायत के तहत वर्ष 2023 में 60 लाख रुपए खर्च हुए। बावजूद, यह तालाब जलकुंभी और कचरों से बजबजा रहा है। चाकुलिया- धालभूमगढ़ मुख्य सड़क से सटे इस तालाब में भरे जलकुंभी और कचरे सहज ही देखे जा सकते हैं। तालाब के चारों ओर बिछाए गए पेपर्स ब्लॉक भी झाड़ियों से घिर गया है।नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान इस तालाब की साफ सफाई पर नहीं है। यही कारण है कि तालाब की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। मालूम हो कि यह तालाब नगर पंचायत क्षेत्र का सामाजिक और धार्मिक दृष्टिकोण से सबसे प्रमुख तालाब है। इस तालाब में रोजाना सैकड़ों पुरुष महिलाएं और बच्चे नहाते हैं। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के अवसर पर इसी तालाब से कलश में जल भरकर कलश यात्रा निकाली जाती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.