घाटशिला, अप्रैल 7 -- चाकुलिया: चाकुलिया वन क्षेत्र के कई इलाकों में जंगलों में आग लगने के बाद पेड़ जल जाते हैं। फिर कुछ ग्रामीण जले हुए पेड़ों को काट वन भूमि पर कब्जा कर घर बना लेते हैं। ऐसा ही एक मामला बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा में प्रकाश में आया। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने आकाशिया जंगल में एक ग्रामीण द्वारा वन भूमि पर बनाए जा रहे घर को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक हवाई पट्टी से जमुआ जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे मौरबेड़ा गांव के पास अकाशिया जंगल में पिछले दिनों भीषण आग लगी थी। आग से अकाशिया के पेड़ जल गए थे। इसके बाद जले हुए पेड़ों को काटकर किसी व्यक्ति द्वारा वन भूमि पर कब्जा किया गया था और घर का निर्माण किया जा रहा था। सूचना पाकर प्रभारी वनपाल कल्याण महतो और वनरक्षी विप्लव कुमार वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम के साथ पहुंचे...