घाटशिला, अप्रैल 1 -- चाकुलिया: चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर ह्यूमन पीपुलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया कि एचपीवी वैक्सीन वैसी लड़कियों को दिया जाएगा, जिन्होंने अपना चौदहवां जन्म दिन मना लिया है और पंद्रहवां जन्म दिन अभी नहीं मनाया है। मतलब 14 वर्ष एवं 15 वर्ष के बीच के आयुवर्ग की बालिकाओं को यह वैक्सीन दिया जाना है। इससे महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल (बच्चेदानी) कैंसर से बचाव होगा। यह अभियान सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में लगातार अगले तीन महीने (अप्रैल, मई, जून ) तक चलेगा l मौके पर सतीश कुमार वर्मा, प्रखंड कार्यक्रम प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.