घाटशिला, अप्रैल 21 -- चाकुलिया: घाटशिला के आसना से 25 हाथियों का दल विगत रात धालभूमगढ़ के महिषाधरा होते हुए चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत के पहाड़ों के बीच बसे घाघरा गांव आ पहुंचा। हाथियों ने कई घंटे तक उपद्रव मचाया। हाथियों के दल ने हर गोविंद सिंह की जमीन पर आम और कटहल के बागान में कई पेड़ों को तोड़ा। कटहल को खाया और तोड़ कर बर्बाद किया। हाथियों ने उनके काजू बागान में भी उत्पात मचाया। पेड़ों पर लगे काजू के फलों को नष्ट किया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक इसके बाद हाथियों का यह दल बर्डीकानपुर- कालापाथरा पंचायत के जामिरा पहाड़ के पास पहुंचा। इतनी संख्या में हाथियों के आने के कारण आसपास के गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं गरमा धान की खेती करने वाले किसान भी चिंतित हो उठे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.