घाटशिला, अप्रैल 23 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के गोहालडांगरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से विगत एक साल से पेयजल नसीब नहीं है। इसका कारण फंड के अभाव में आरोग्य मंदिर के बोरिंग में मोटर नहीं लगाना है। जबकि आरोग्य मंदिर में बोरिंग भी है, मोटर भी है और बिजली का कनेक्शन भी है। इस स्थिति में मरीजों को आरोग्य मंदिर से डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित जल मीनार से पेयजल लाना पड़ता है। वहीं पानी नहीं होने से मरीज शौचालय का भी उपयोग नहीं कर पाते हैं। मरीजों को खुले में शौच जाना पड़ता है।विगत बुधवार को पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम पंचायत के मोबिलाइजर हरि प्रसाद मुर्मू का इलाज करने के लिए आरोग्य मंदिर ले गए। हरिप्रसाद मुर्मू का पैर शीशा से कट गया था। आरोग्य मंदिर की दयनीय स्थिति को मुखिया ने देख...