घाटशिला, मई 2 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन गर्जन तर्जन के साथ आंधी और बारिश हो रही है। यह आंधी और बारिश खेतों में खड़ी गरमा धान की फसल के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो रही है। बालियों से लदे धान के पौधे खेतों में गिर गए हैं और बारिश के पानी से डूब गए हैं। जहां गरमा धान की फसल पक कर तैयार है, वहां के खेतों में पौधों में लगे धान से अंकुर निकलने की संभावना है। खेतों में पानी भर जाने से धान की कटनी भी मुश्किल हो गई है। इस विकट परिस्थिति ने गरमा धान की खेती करने वाले किसानों को चिंता में डाल दिया है। वहीं सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है。

गरमा धान की खेती चाकुलिया प्रखंड में बड़े पैमाने पर गरमा धान की खेती होती है। इसका कोई सरकारी आंकड़ा तो नहीं है। मगर एक आकलन के मुताबिक इस प्रखंड में लगभ...