चाकुलिया: खेतों में धान का बिचड़ा रौंद रहे हैं हाथी, किसान परेशान
घाटशिला, जून 20 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में धान रोपनी शुरू होने से पहले ही जंगली हाथियों ने किसानों के समक्ष एक बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। जंगली हाथी खेतों में धान के बिचड़ा को रौंद कर और खाकर बर्बाद कर रहे हैं। विगत रात्रि बड़ामारा पंचायत के पूर्णापानी जाहेर टोला में हाथियों ने कई किसानों के खेतों में धान के बिचड़ा को रौंद डाला। इससे धान के पौधे नष्ट हो गए। इसके कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई गांवों में हाथियों के कारण किसानों को अपने खेतों में दोबारा धान का बीज डालने की नौबत आ गयी है। ऐसे किसान धान की रोपनी करने में पिछड़ जाएंगे। जंगली हाथियों का सर्वाधिक उपद्रव बड़ामारा, जमुआ और कालियाम पंचायत के गांवों में है। माटियाबांधी पंचायत के घाघरा के आसपास भी हाथियों का एक दल विगत तीन दिनों से उपद्रव मचा रहा है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.