चाकुलिया: खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक
घाटशिला, अगस्त 23 -- चाकुलिया। चाकुलिया टाउन हॉल परिसर में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति की बैठक बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती की मौजूदगी में हुई। बैठक में केंद्र सरकार के प्रस्तावित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। विधायक ने कार्यकर्ताओं से आगामी 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े राज्यहित के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। नेताओं ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: भाकपा अंचल कमेटी की बैठक में 25 को वाम दलों का प्रतिवाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.