घाटशिला, मार्च 26 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 से सटे केरूकोचा में आगामी 29 मार्च को रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए बजरंगबली का मंदिर सज धज कर तैयार है। बजरंगबली मंदिर परिसर से अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। इसको लेकर कमेटी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कमेटी के अध्यक्ष समीर कुमार दास, सचिव संजीव पाल और कोषाध्यक्ष नवेंदु मंडल ने बताया कि 29 मार्च को शाम 5:00 बजे बजरंगबली मंदिर से गाजेबाजे के साथ अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में शामिल युवा पारंपरिक हथियारों का करतब दिखाएंगे। यह जुलूस गांव का परिभ्रमण कर बजरंग बली मंदिर पहुंच कर विसर्जित होगा। जुलूस में चाकुलिया के भी अनेक श्रद्धालु शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.