घाटशिला, अप्रैल 6 -- चाकुलिया: चाकुलिया के केरूकोचा में एनएच 18 के फ्लाई ओवर के अंडर पास के पास बीच सड़क पर स्थित नाला का ढक्कन पिछले कई महीना पूर्व टूट गया था। इसके कारण उक्त स्थल पर रात्रि में कई बाइक सवार और साइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोग इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं। परंतु ध्यान देने वाला कोई नहीं है। फोरलेन और ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान जल निकासी के लिए उक्त नाला का निर्माण हुआ था। केरूकोचा में राष्ट्रीय उच्च पथ के सर्विस रोड से यह यह मुख्य सड़क चाकुलिया को जोड़ती है। चौक पर सड़क के बीच में नाला का ढक्कन टूट गया है। चौक पर स्थापित हाई मास्ट लाइट और फ्लाई ओवर की स्ट्रीट लाइट भी खराब है। इसके कारण शाम होते ही उक्त स्थल पर अंधेरा पसर जाता है। चौक पर सुबह से देर शाम तक अक्सर भीड़ रहती है। छोटे और बड़े यात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.