चाकुलिया: कालियाम में हाथियों उत्पात मचाया, घाघरा में पहुंचे 15 हाथी
घाटशिला, जून 17 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के कालियाम गांव में विगत रात हाथियों के एक दल ने उत्पात मचाया। कालियाम में हाथियों ने गौर महतो के धान पिसाई मशीन घर को तोड़ने का प्रयास किया। घर के कुछ टाली को तोड़ डाला। ग्रामीणों ने हाथियों को बड़ी मुश्किल से खदेड़ा। वहीं एक हाथी जामबनी गांव में घुस आया। इससे गांव में अफरा तफरी मच गयी। इधर, सुनसुनिया साल जंगल से 15 हाथियों के एक दल को वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने खदेड़ कर माटियाबांधी पंचायत के घाघरा गांव से सटे जंगल में पहुंचा दिया। फिलहाल उक्त हाथी घाघरा के पास जंगल में हैं। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: रात में ब्लॉक ऑफिस परिसर में घूम घूम कर हाथी ने आम और कटहल खाया, क्वार्टरों में भी घुसा इससे ग्रामीण दहशत में है। हाथियों के डर से ग्रामीणों ने जंगल जाना बंद कर दिया है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.