घाटशिला, अप्रैल 6 -- चाकुलिया: चाकुलिया- धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर सोमवार को जोड़िसा गांव के समीप एक कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार छाडु राम टुडू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक मुटुरखाम गांव के गोनेडीह टोला का निवासी बताया जा रहा है।​घटना के तुरंत बाद कार चालक अरुण कुमार भगत ने अपनी ही कार संख्या जेएच 05 सीयू 0635 से घायल छाडु राम टुडू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ. संपा मन्ना घोष ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती, मुखिया शिव चरण हांसदा, मोहन सोरेन और थाना के एसआई अजीत कुमार भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल का हालचाल जाना।प्राप्त जानकारी के अनुसार छाडू राम टुडू सोनहातू गांव से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में जैसे ही वे मुख्य सड़क प...