घाटशिला, मई 9 -- चाकुलिया: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने कवि गुरु रविन्द्र नाथ ठाकुर की जयंती के अवसर पर शनिवार को चाकुलिया स्थित विधायक कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रविन्द्र नाथ ठाकुर का साहित्य, दर्शन और मानवता का संदेश आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।विधायक ने लोगों से कवि गुरु के आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर समाज में शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई मौके पर प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, गौतम दास, तरुण बेरा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह...