घाटशिला, अप्रैल 30 -- चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र की सरडीहा पंचायत अंतर्गत रूपुषकुंडी-दक्षिणशोल सड़क पर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब, एक कल्वर्ट के ह्यूम पाइप में एक बुजुर्ग की सड़ी गली लाश पायी गयी। मृतक की पहचान दक्षिणशोल गांव निवासी 60 वर्षीय ठीलू मांडी के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र सुकलाल मांडी ने लाश की शिनाख्त की। लाश से दुर्गंध फैल रही थी। आशंका है कि यह लाश कई दिनों से यहां पड़ी है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य मामले को संदिग्ध बना रहे हैं। शव के समीप बांस का एक टुकड़ा गिरा हुआ था। उसमें खून लगा था।

परिवार की चिंता मृतक के पुत्र सुकलाल मांडी ने बताया कि उनके पिता पिछले 10 दिनों से लापता थे। वे मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे और उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिवार लगातार रिश्तेदारों और परिचितों से उनके बारे में पूछताछ कर र...