घाटशिला, जून 5 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत में हवाई पट्टी क्षेत्र में स्थापित 3.5 करोड़ का ठोस अवशिष्ट प्लांट कई साल से बंद है। इससे हवाई पट्टी क्षेत्र कचरों का डंप स्थल बन गया है। प्लांट स्थल के आसपास के हवाई पट्टी क्षेत्र और जंगलों में कचरों और प्लास्टिक का अंबार लगा है। कचरा और प्लास्टिक खाकर मवेशी बीमार पड़ रहे हैं। इससे आसपास के गांवों के किसान और पशुपालक चिंतित हैं। कई साल से नगर पंचायत क्षेत्र का कचरा हवाई पट्टी क्षेत्र में ही डंप किया जा रहा है। पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है और दुर्गंध के कारण हवाई पट्टी क्षेत्र में जाना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- खूंटी में धड़ल्ले से बिक रहा है सिंगल यूज प्लास्टिक वन भूमि पर स्थित जंगलों में भी कचरा फेंका जा रहा है। जबकि हवाई पट्टी क्षेत्र के जंगल हाथियों का शरण स्थली हैं। छोटे-मोटे वन्य ...