घाटशिला, अप्रैल 11 -- चाकुलिया: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एक टीम ने शनिवार को चाकुलिया में द्वितीय विश्व युद्ध काल में निर्मित बंद पड़े सामरिक एयरपोर्ट के स्थल का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने रनवे का निरीक्षण किया और एयरपोर्ट के मैप के मुताबिक निरीक्षण किया। उल्लेखनीय हो कि चाकुलिया में यह हवाई अड्डा 515 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। एयरपोर्ट से लौटकर टीम के के सदस्य अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति से एयरपोर्ट की जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर थाना के एसआई कैबिंद्र पोद्दार दल बल के साथ मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...