चाकुलिया: एक नंबर पंप हाउस का मोटर बोरिंग में गिरा, तीन दिन से जलापूर्ति बंद
घाटशिला, जून 10 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 10 के एक नंबर पंप हाउस से पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। इस वजह से क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और आम लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। स्थानीय लोगों की इस भारी किल्लत को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा स्वर्णरेखा कॉलोनी, नागानल कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार इस संकट की मुख्य वजह पंप हाउस नंबर एक की मोटर का अचानक बोरिंग के अंदर गिर जाना है। इस तकनीकी खराबी के बाद से ही नगर पंचायत प्रशासन व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास में जुटा हुआ है। नगर पंचायत के कनीय अभियंता रोहित लकड़ा ने बताया कि मोटर के बोरिंग के अंदर गिर जाने के कारण यह सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.