चाकुलिया: इंदबनी में सड़क पर हाथी ने बेनाशोली के बुजुर्ग को पटका, स्थिति गंभीर
घाटशिला, जून 12 -- चाकुलिया। चाकुलिया के जमुआ पंचायत के इंदबनी गांव के पास एक जंगली हाथी ने श्यामसुंदरपुर पंचायत के बेनाशोली गांव के काबुल मुंडा 60 नामक बुजुर्ग को पटक कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना शुक्रवार की सुबह छह बजे की है। काबुल मुंडा को इलाज के लिए वन विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। सूचना पाकर विधायक समीर कुमार मोहंती पहुंचे और घायल बुजुर्ग का हाल जाना। प्राथमिक उपचार के बाद घायल बुजुर्ग बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में रेफर किया गया। वन विभाग की ओर से काबुल मुंडा के इलाज के लिए तत्काल पांच हजार रुपए दिए गए। जानकारी के मुताबिक काबुल मुंडा अपने गांव से किसी काम के लिए पैदल ही इंदबनी गांव आ रहे थे। इसी दौरान इंदबनी विद्यालय के पास सड़क पर एक हाथी ने उन्हें सूड़ से उठा कर सड़क के किनारे झाड़ियों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.