घाटशिला, मई 15 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड चंदनपुर पंचायत के डाकुई गांव की अनाथ और बेघर दिव्यांग युवती गुरुवारी महाली एक आवास के लिए भटक रही है। ब्लॉक ऑफिस में कुछ महीना पहले आवास के लिए आवेदन दिया था। परंतु कोई पहल नहीं हुई। मजबूर होकर वह चाकुलिया स्थित विधायक समीर कुमार मोहंती के कार्यालय में पहुंची और आवास के लिए गुहार लगाई।

आवास के लिए विधायक का आश्वासन विधायक ने गुरुवार महाली को भरोसा दिया कि उसे आवास उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक के निजी सचिव विशाल बारिक ने इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा से बात की। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वासन दिया के दिव्यांग युवती के लिए आवास उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी।

गुरुवारी महाली की स्थिति दिव्यांग गुरुवारी महाली ने बताया कि उसके पिता लाल महाली और माता रमणी महाली का निधन हो चुका है। वह अपन...