घाटशिला, अप्रैल 5 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के जिला परिषद डाक बंगला में रविवार को आकलन सफल पारा शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक वरेन चन्द्र मुंडा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में आगामी 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आमरण अनशन में शामिल होने के संबंध में विचार विमर्श हुआ। बैठक में कहा गया कि चाकुलिया प्रखंड से शत प्रतिशत पारा शिक्षक इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची जाएंगे। बैठक में कहा गया कि झारखंड सरकार की वादा खिलाफी से आक्रोशित होकर पूरे प्रदेश के पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया है।बैठक में जिला सचिव गोविंद गोप ने कहा कि अब आर पार की लड़ाई होगी। राज्य सरकार पारा शिक्षकों को छलने का काम कर रही है। पारा शिक्षक इस बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक में कालीपद गोप, लखीन्द्र मुंडा,ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.