घाटशिला, अप्रैल 14 -- चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र में चाकुलिया - केरूकोचा मुख्य सड़क पर बांयी नहर के पास मंगलवार को पुलिस ने अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। ट्रैक्टर थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर के मालिक का पता लगाया जा रहा है। जानकारी हो कि श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित बालीजुड़ी स्वर्ण रेखा नदी घाट से दिनदहाड़े बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बालू का उत्खनन हो रहा है। वहां उत्खनन किए गए बालू को ट्रैक्टरों से चाकुलिया लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रशासन को चुनौती देते हुए रोजाना 50 ट्रैक्टर अवैध बालू लाया जा रहा है। अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर मुख्य बाजार क्षेत्र की सड़क पर सुबह से लेकर देर शाम तक चलते रहते हैं। अवैध बालू से लदे ट्रैक्टरों क...