लखनऊ, जून 29 -- मोहनलालगंज इलाके में चॉकलेट दिलाने के बहाने वसीम (42) रविवार देर शाम पड़ोस में रहने पांचवीं की छात्रा को अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घरवाले दौड़े तो आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार देर शाम 10 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला वसीम बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन वसीम के घर पहुंचे। वसीम उन्हें धक्का देकर भाग गया। बच्ची ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। घरवालों ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ घटना की तहरीर मोहनलालगंज थाने में दी। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ...