घाटशिला, मार्च 9 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के बांकी पंचायत अंतर्गत चाकदोहा के बाबूपाड़ा मे अष्टम प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। राधा कृष्ण मिलन संघ के द्वारा आयोजित संकीर्तन मे विभिन्न क्षेत्र से कीर्तन मंडलियों नें भाग लिया। कीर्तन सुनने के लिए दूर दराज से सैंकड़ो लोग शामिल हुए। दधि उत्सव मे जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और मुखिया फागु सोरेन शामिल हुए। जिला परिषद सदस्य नें महिलाओं को अबीर गुलाल लगा कर एक दूसरे को बधाई दी। उसके बाद भोग का वितरण किया गया। संकीर्तन को सफल बनाने मे जगन्नाथ महतो, मंटु महतो, शक्तिनारायण देव, अभिजीत नारायण देव, वीरेंनचंद्र धल, शम्भू महतो, मुथुर बागती, गणेश महतो, रामेश्वर कर्मकार, चंदन नारायण देव, कृष्ण नारायण देव समेत अनेक सदस्य जुटे रहे। दुसरी प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत के बड़ाजुड़ी चौक स्थित ह...