गंगापार, मार्च 18 -- जन अभियान परिषद रीवा संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक के निर्देशन में सूरज विकास समिति सेंगरवार चाकघाट द्वारा सूरज पब्लिक स्कूल सेंगरवार में ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति देऊपा, राजापुर, बरेठी कला, गोपालपुरवा , सतपुरा की एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि आनंद पांडेय, विशिष्ट अतिथि अनिल द्विवेदी एवं प्राचार्य मुकेश शुक्ल मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख प्रशिक्षक राजीव दुबे ने समितियों के दस्तावेजी करण और संस्था का फार्म एवं सोसायटी में पंजीयन पर जानकारी दी। दया नाथ वर्मा द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.