गंगापार, अप्रैल 5 -- नगर परिषद चाकघाट एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। दोपहर बाद आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने लगे, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगभग 10 मिनट तक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। स्थानीय किसानों के अनुसार इस समय गेहूं और सरसों की फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि से फसलें बुरी तरह प्रभावित हो गईं। कई खेतों में फसलें जमीन पर गिर गईं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई गयी है। ओलावृष्टि के कारण सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.