फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र में चाऊमीन की दुकान चलाने वाले चाऊमीन विक्रेता से दबंगों ने मामूली बात पर गाली-गलौज शुरू क दी। गाली देने से मना करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर सड़क पर गिरा कर पीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना खैरगढ़ में स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के निकट पचवान कॉलोनी नारखी निवासी सचिन चाऊमीन की दुकान चलाता है। बताया जाता है कि दो जनवरी को वह रात साढ़े नौ बजे मां भगवती ढाबे पर पानी लेने के लिए गया। इस दौरान वहां पर अलाव जल रहा था। सर्दी होने के कारण वह हाथ तापने लगा। आरोप है इस पर ढाबा स्वामी बिजौली निवासी भूरा यादव ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। जब गाली देने से मना किया तो भूरा यादव ने नगला हिम्मत निवासी सांवरिया एवं एक अन्य लड़के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.