रुद्रपुर, मई 14 -- उत्तराखंड के रुद्रपुर के रम्पुरा चौकी क्षेत्र में चाऊमीन के ठेले पर मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। तीन युवकों ने पहले चाऊमीन विक्रेता से कहासुनी की, फिर हमला कर दिया। आरोपियों ने ठेले पर पथराव किया और इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आरोपियों में दो वांछित अपराधी बताए जा रहे हैं। घटना रुद्रपुर में वार्ड नंबर 22 की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी को बुधवार को दबोच लिया ग...