रुद्रपुर, मई 13 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। रम्पुरा चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 में चाऊमीन के ठेले वाले पर हमला, फायरिंग और पथराव के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार और तीसरे आरोपी को बुधवार को दबोचा। एक आरोपी के पास से तमंचा व खोखा कारतूस जबकि दो अन्य के कब्जे से चाकू बरामद किए गए हैं। वार्ड नंबर 22 निवासी चाऊमीन विक्रेता सोमवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके ठेले पर तीन युवक पहुंचे और चाऊमीन देने को कहा। किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- खुलेआम कट्टा लहराने वाले तीन युवक गिरफ्तार आरोप है कि संजय कोली, कमल कोली और अमन पांडे ने ठेले पर पथराव किया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई...