फिरोजाबाद, फरवरी 17 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव भाडरी पर चाउमीन के रुपये मांगने पर पीड़ित को दबंग ने ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना में चाउमीन बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अशोक कुमार पुत्र फूलन सिंह ग्राम द्वारिकापुर औरागांबाद का आरोप है कि 11 फरवरी की शाम विजय उर्फ मटरु पुत्र नेत्रपाल सिंह यादव ग्राम भाडरी उसके चाउमीन के ठेले पर आया। आरोपी चाऊमीन खाकर जाने लगा तो पीड़ित ने चाउमीन के रुपये मांगे तो आरोपी ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर कान के पास ईंट मार कर लहूलुहान कर दिया। झगड़ा देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.