धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। चाउमिन खाने के मामूली विवाद से खिन्न युवक ने सरायढेला की गोल बिल्डिंग स्थित चाउमिन दुकान पर सुतली बम फोड़ दिया। घटना मंगलवार की सुबह सवा छह बजे की है। पुलिस ने पीछा कर मनोरम नगर के स्नेहा अपार्टमेंट स्थित उसके फ्लैट से आरोपी को दबोच लिया। उसकी पहचान 27 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आयुष की बाइक भी जब्त कर ली है। एएसआई रवींद्र पासवान की शिकायत पर आयुष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसआई ने शिकायत में बताया कि सोमवार को वे अपनी टीम के साथ रात्रि गश्ती कर रहे थे। मंगलवार की सुबह सवा छह बजे उन्होंने गोल बिल्डिंग स्थित फ्राइड चिकन नामक दुकान के पास जोरदार धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद उन्होंने बाइक सवार को भागते देखा। मेमको मोड़, सिटी सेंटर होते हुए बाइक सवार आगे-आगे भागते हुए मनोरम नग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.