चाईबासा, मार्च 15 -- चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा- रांची मुख्य मार्ग (एनएच-75ई) पर मुफस्सिल थाना अंतर्गत अरगुंडी गांव के पास रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला सुमित्रा जामुदा की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-75ई पर पत्थर और पेड़ गिराकर सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होते ही दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। घटना की खबर मिलते ही चाईबासा के मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चाईबासा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत अरगुंडी गांव निवासी दुलुसिंह जामुदा की पत्नी सुमित्रा जामुदा रविवार को सुबह 6.30 बजे एनएच पार कर रहीं थी। तभी तेज रफ्तार एक मैक्स पिकअप वैन चाईबासा से चक्रधरपुर तरफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.