जमशेदपुर, मार्च 26 -- जमशेदपुर। हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के परिचालन दूरी में रेलवे ने गुरुवार को कटौती कर दी। इससे ट्रेन टाटानगर से आगे नहीं जाएगी। जनशताब्दी एक्सप्रेस के टाटानगर में रद्द होने से चाईबासा, बड़बिल, नोवामुंडी, बड़ाजामदा समेत अन्य स्टेशनों के यात्रियों को दिक्कत होगी। जानकार बताते हैं कि, हावड़ा से लेट रवाना होने और समय बदलकर चलाने पर जनशताब्दी एक्सप्रेस को कई बार टाटानगगर और बड़ाजामदा में टर्मीनेट कर दी जाती है। ट्रेन के बड़बिल नहीं जाने से पहले से टिकट बुक कराने वालों को रेलवे यात्रा का कोई सुविधा नहीं देती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...