चाईबासा व चक्रधरपुर के पीएचईडी के ईई को शो कॉज, एक दिन का वेतन कटेगा
चाईबासा, अप्रैल 17 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त चन्दन कुमार ने निर्देश दिया है कि वर्ष 2026 में जिले में अवस्थित सभी आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन हो। कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में संचालित नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मनरेगा अंतर्गत वैसे आंगनबाड़ी केंद्र, जिसमें अभी तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, उन सभी की सूची तैयार करते हुए कार्यालय को वापस समर्पित किया जाए। उपायुक्त ने गुरुवार को जिला समाज कल्याण कार्यालय के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भवन में पेयजल, शौचालय, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, विद्युत कनेक्शन आधारित प्रतिवेदन की समीक्षा के क्रम में जिले के दोनों पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.