चाईबासा, मार्च 15 -- चाईबास, संवाददाता। चाईबासा-रांची मुख्य मार्ग (एनएच-75ई) पर मुफस्सिल थाना अंतर्गत अरगुंडी गांव के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला सुमित्रा जामुदा की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-75ई पर पत्थर और पेड़ गिराकर सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होते ही दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चाईबासा के मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। जिला प्रशासन द्वारा तत्काल अंतिम संस्कार करने के लिए मुआवजा दिया गया। इसके बाद जाम लगभग 12 बजे जाम हटा।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चाईबासा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत अरगुंडी गांव निवासी दुलुसिंह जामुदा की पत्नी सुमित्रा जामुदा रविवार को सुबह 6.30 बजे एनएच पार कर रही...