चाईबासा, सितम्बर 28 -- चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में द्वितीय रुंगटा सीमेंट इंटरनेशनल ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खिरवाल बैंक्विट हॉल में होगी। प्रतियोगिता में अब तक 390 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 254 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटिंग प्राप्त हैं। नेपाल समेत 13 राज्यों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि इसमें तीन नेत्रहीन और एक दिव्यांग खिलाड़ी भी शामिल हैं। रविवार को सीताराम रुंगटा रिक्रिएशन हॉल, टाउन क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय मास्टर आराध्या गर्ग 2430 फीडे रेटिंग के साथ शीर्ष वरीय खिलाड़ी हैं। यह भी पढ़ें- द्वितीय रूंगटा सीमेंट इंटरनेशनल ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 30 से ...