चाईबासा में सो रहे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार
चाईबासा, सितम्बर 14 -- पश्चिमी सिंहभूम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गितिलपी गांव में घर में सो रहे बुर्जग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार शाम की है। मृतक की पहचान मझगांव थाना क्षेत्र के सोनापोस गांव निवासी सुभाष माटिया (63) के रूप में हुई है। वह अपने दामाद में घर में रहे थे। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक, सुभाष रोजगार की तलाश में करीब एक माह पहले गितिलपी गांव आए थे और दामाद दुर्गा चरण संवैया के घर रह रहे थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान गांव की ही नोनी सांडिल(24) वहां पहुंची और अचानक लकड़ी से छाती, कमर और सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण सुभाष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.