चाईबासा, मई 4 -- चाईबासा । शहर के साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और पुस्तक प्रेमियों के लिए मंगलवार से मधु बाजार स्थित सनातन धर्मशाला (कोपरेटिव बैंक के सामने) चार दिवसीय भव्य पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले का उद्घाटन 5 मई को जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोपनो द्वारा सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसके साथ ही आम पाठकों के लिए मेले के द्वार खोल दिए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक लोग इस ज्ञान और साहित्य के उत्सव का आनंद ले सकेंगे। यह पुस्तक मेला समय इंडिया ट्रस्ट नई दिल्ली, पुस्तक मेला समिति रजिस्टर्ड ओर प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन (प्राण), रांची के संयुक्त तत्वावधान में लग रहा है । इस पुस्तक मेले में समय प्रकाशन, यश प्रकाशन, दीपा प्रकाशन, अनु प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन, वाणी ...