चाईबासा में युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने शुरू की जांच
चाईबासा, अगस्त 21 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार अहले सुबह की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार युवती को चाईबासा से कार में जबरन बैठाकर लोहरदा पंचायत के एस मोड़ के पास ले जाया गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। सुबह कुछ ग्रामीणों ने उसे जंगल के पास निर्वस्त्र अवस्था में देखा। सूचना मिलने पर गांव की महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर कंबल से उसे ढका और मदद की। युवती चलने-फिरने की स्थिति में नहीं थी। सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे चाईबासा ले गई। पुलिस के अनुसार युवती मंझारी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसका इलाज भी चल रहा है। परिजनों को बुलाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसकी मेडिकल जांच कराई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.