चाईबासा, अप्रैल 22 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की व्यापकता हो। इसके लिए सभी को सर्वश्रेष्ठ योगदान देना होगा। जिले में मौजूद शैडो एरिया को भी मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ना है। टावर अधिष्ठापन के कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। पूर्व से अधिष्ठापित मोबाइल टावरों को नियमित क्रियाशील रखने तथा उनके रेंज बढ़ाने के लिए नेटवर्क बूस्टर का इंस्टॉलेशन करना होगा। मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। यह भी पढ़ें- मोबाइल नेटवर्क की व्यापकता के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान दें - डीसी इसमें मोबाइल टावर अधिष्ठापन, आधार कार्ड निर्गमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.