चाईबासा, फरवरी 27 -- चाईबासा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिले के महिला कॉलेज चाईबासा में 2 मार्च को ''विकसित भारत @ युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के 18 से 25 वर्ष के युवा आपातकाल के 50 वर्ष, लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर अपनी राय रखेंगे। वे हिंदी या अंग्रेजी में तीन मिनट में युवा लोकतंत्र की मजबूती पर विचार व्यक्त करेंगे। जिला स्तर पर 10 सफल युवाओं का चयन किया जाएगा, जो राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेंगे। इसके बाद युवा नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तरीय युवा संसद में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा शामिल होंगे। प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला ने अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेने की लिए प्रोत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.