चाईबासा, अप्रैल 3 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रभारी सचिव एंजिलिना नीलम मड़की, सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी और उपाधीक्षक डॉक्टर शिव चरण हांसदा ने गुरुवार की सुबह चाईबासा मंडल कारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल में बंदियों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और मानवाधिकारों की उपलब्धता की जांच करना था। जांच टीम ने विशेष रूप से मंडल कारा के मेडिकल वार्ड का भ्रमण कर भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य एवं उन्हें दी जा रही दवाओं की जानकारी ली। वहीं मेडिकल वार्ड में साफ सफाई, बेड की उपलब्धता और आपातकालीन चिकित्सा उपकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कारा प्रशासन को जेल में उपलब्ध दवाइयों की समय सीमा का ध्यान रखने एवं पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बंदियों से सीधा संवाद कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं ...