चाईबासा, अप्रैल 17 -- नो इंट्री आंदोलन समिति चाईबासा कोल्हान के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को रांची में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोकभवन में मुलाकात की। इस दौरान समिति के प्रतिनिधियों ने चाईबासा क्षेत्र में नो एंट्री व्यवस्था लागू करने और ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए मुकदमे वापस लेने की मांग की। मुलाकात में उन्होंने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और ग्रामीणों की समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल ने मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के उपायुक्त चंदन कुमार से फोन पर संपर्क कर वर्तमान परिस्थिति की जानकारी ली और शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- 72 घंटे बाद भी नहीं हुई वार्ता, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी साथ ही मुख्यमंत्री से इस मामले में शीघ्र मिलने को कहा। मु...