चाईबासा, फरवरी 2 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा की रविवार को हुई बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यसमिति ने चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष के प्रत्याशी के रूप में सर्वसम्मति से नितिन प्रकाश के नाम पर मुहर लगा दी है। डोबरोसाई में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में झामुमो की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें मनोहरपुर के विधायक जगत माझी सहित जिला में निवास करने वाले पार्टी के केंद्रीय सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, विभिन्न वर्ग संगठनों के जिला अध्यक्ष, सचिव तथा चाईबासा एवं चक्रधरपुर के नगर अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों के अलावा विशेष रूप से राज्य में हो रहे नगर निकाय चुनाव पर चर्चा हुई और जिला के अन्तर्गत चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर पर्षद क्षेत्र में अध्यक्ष सहित सभी पदों पर झामुमो समर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.