चाईबासा, मार्च 16 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा जेल गेट पर फायरिंग में पुलिस ने झारखंड के कुख्यात सुजीत सिन्हा गिरोह के समीर अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसे शनिवार को उसके गांव पलामू जिला के तरहसी थाना क्षेत्र के महुडंडवा से गिरफ्तार किया गया। वह 6 अक्तूबर 2024 को सदर थाना क्षेत्र स्थित चाईबासा जेल (मंडल कारा) गेट पर फायरिंग में शामिल था।रविवार को सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि चाईबासा जेल गेट पर अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग की गयी थी। इस संबंध में 16 अक्तूबर 2024 को सदर थाना में एफआईआर दर्ज की गयी थी। जांच के दौरान सुराग मिले थे, जिसके सत्यापन के दौरान एक अपराधकर्मी समीर अंसारी उर्फ नसरू का भी नाम आया। पुलिस ने शनिवार को उसके गांव महुडंडवा में दबिश दे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने घटना में शामिल अन्य अपराधियों के नाम-पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.