चाईबासा, जून 2 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज अपने सामाजिक सरोकार के तहत जुलाई माह में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। वहीं, नवम्बर माह में रजत जयंती समारोह मनाया जाएगा। यह निर्णय चैम्बर की 155वीं कार्यसमिति बैठक में लिया गया। कार्यसमिति की बैठक चैंबर के अध्यक्ष संजय चौबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापार, उद्योग, संगठन विस्तार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत संगठन के सदस्यता विस्तार अभियान की समीक्षा के साथ हुई। इस अवसर पर यह जानकारी दी गई कि हाल ही में चलाए गए सदस्यता अभियान के अंतर्गत 13 महिला एवं 109 पुरुष व्यवसायियों सहित कुल 122 नए सदस्यों ने चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सदस्यता ग्रहण की ह...