चाईबासा, जून 1 -- चाईबासा ।चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ अपने सामाजिक सरोकार के तहत जुलाई माह में बृहत रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा , वहीं नवम्बर माह में रजत जयंती मनाया जाएगा । चैम्बर की 155वीं कार्यसमिति बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया । यह भी पढ़ें- ईस्टर्न झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स की जिला कार्यकारिणी समिति गठितबैठक के मुख्य बिंदु कार्यसमिति की बैठक चेम्बर के अध्यक्ष संजय चौबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापार, उद्योग, संगठन विस्तार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक की शुरुआत संगठन के सदस्यता विस्तार अभियान की समीक्षा के साथ हुई। इस अवसर पर यह जानकारी दी गई कि हाल ही में चलाए गए सदस्यता अभियान के अंतर्गत 13 महिला एवं 109 पुरुष व्यवसायियों...