चाईबासा, अगस्त 12 -- चाईबासा। चाईबासा के न्यू कॉलोनी निवासी आयुष राज का कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा में चयन हुआ है । वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट होंगे । 23 वर्षीय आयुष की मां रीना कुमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , चाईबासा में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं , जबकि पिता मनोरंजन कुमार एमपीडब्ल्यू के पद पर कार्यरत हैं । आयुष ने एलकेजी से ले कर दसवी तक की पढ़ाई चाईबासा के सन्त विवेका इंग्लिश मीडियम स्कूल से की । बारहवी की पढ़ाई सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाइबासा से और स्नातक की पढ़ाई सन्त जेवियर्स कालेज , रांची से की । आयुष के पिता मनोरंजन कुमार ने बताया कि उसमें बचपन से देश की सेवा करने का जज्बा था । यह भी पढ़ें- IAS Ujjwal Priyank: मां ने दिया हौंसला, बेटा तीसरे प्रयास में UPSC पास कर बना IAS, हासिल की AIR 10 यह भी पढ़ें- बरेका स्वास्थ्यकर...