कोडरमा, अक्टूबर 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड के चाईबासा जिले में थैलेसीमिया से पीड़ित पाँच मासूम बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस मामले पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है और इसे "अत्यंत भयावह एवं अमानवीय लापरवाही" बताया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "यह घटना केवल एक चिकित्सीय गलती नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य तंत्र की विफलता का प्रतीक है। जिन बच्चों की ज़िंदगी उपचार से बचाई जानी थी, उन्हें लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी ने आजीवन पीड़ा दे दी है।" उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे मामलों में केवल मुआवज़े की घोषणा पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि अब यह समय पूरे तंत्र की समीक्षा का है यह समझने का कि संक्रमित रक्त आखिर कहाँ से आया, परीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.