जमशेदपुर, अगस्त 14 -- चक्रधरपुर मंडल के चाईबासा और झींकपानी स्टेशन के पास रेलवे 18 क्वार्टर बनाएगा, ताकि स्टेशन और यार्ड ड्यूटी में तैनात रेलकर्मियों को आवासीय सुविधा मिल सके। बताया जाता है कि क्वार्टरों की कमी के कारण रेल कर्मचारियों को रहने में दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए चक्रधरपुर मंडल की योजना को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से भी मंजूरी मिल गई है और निर्माण कार्य का आदेश जारी हो गया है। जानकार बताते हैं कि रेलवे में नई लाइन के कार्यों को लेकर टाटानगर समेत विभिन्न मार्गों पर भी क्वार्टर बनाने की योजना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...